10 क्रिकेटर्स जिनका क्रिकेटिंग करियर चोट की वजह से खत्म हो गया - 10 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

10 क्रिकेटर्स जिनका क्रिकेटिंग करियर चोट की वजह से खत्म हो गया

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में जिनका चोट लगने की वजह से क्रिकेटिंग करियर पूरी तरह से समाप्त हो गया।

6- रयान हैरिस

Ryan Harris
Former Australian player Ryan Harris. (Photo by Chris Hyde/Getty Images)

हैरिस ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 18 जनवरी 2009 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ की थी। इस मैच में हैरिस ने 10 ओवरों में 54 रन देकर एक विकेट लिया था। वनडे से ज्यादा सफल वे टेस्ट डेब्यू में रहे थे जो उन्होंने मार्च 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। अपने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में उन्होंने नौ विकेट हासिल कि थे।

उन्हें फिर एशेज सीरीज खेलना का मौका मिला जहां पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने नौ बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लेकिन इसके बाद अगले ही मैच में वह चोटिल हो गए। उन्हें बाएं पैर के टखने में चोट लगी जो संन्यास के समय तक उनको परेशान करती रही।

2015 एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड गई जहां इस बात की घोषणा की गई कि हैरिस घुटने में चोट की वजह से वहां का दौरा नहीं करेंगे। हालांकि इसके बाद इस खिलाड़ी ने तुरंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया जिसको देख तमाम लोग हैरान रह गए।

Previous
Page 5 / 10
Next

close whatsapp