10 क्रिकेटर्स जिनका क्रिकेटिंग करियर चोट की वजह से खत्म हो गया - 10 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

10 क्रिकेटर्स जिनका क्रिकेटिंग करियर चोट की वजह से खत्म हो गया

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में जिनका चोट लगने की वजह से क्रिकेटिंग करियर पूरी तरह से समाप्त हो गया।

7- नाथन ब्रेकन

Nathan Bracken of Australia
Nathan Bracken of Australia poses with the 1999 and 2003 World Cup trophies. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)

नाथन ब्रेकन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। ग्लेन मैकग्रा और ब्रेट ली के साथ उन्होंने कई टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

नाथन ब्रेकन की सबसे अच्छी बात यह थी कि वो दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने में सक्षम थे। 2006 चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 वनडे वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया ने उन्हीं की जबरदस्त गेंदबाजी की वजह से जीता था।

हालांकि 2009 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नाथन ब्रेकन के घुटने में चोट लग गई और उन्हें ट्रीटमेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस आना पड़ा। नाथन ब्रेकन अपनी इस चोट से उबर तो गए लेकिन उन्हें वापस ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे प्रारूप में खेला।

Previous
Page 4 / 10
Next

close whatsapp