PBKS vs CSK, Top 10 Memes: पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़ । CricTracker Hindi

PBKS vs CSK, Top 10 Memes: पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

इस मैच को पंजाब किंग्स ने 18 रन रहते अपने नाम किया।

Punjab Kings (Pic Source-X)
Punjab Kings (Pic Source-X)

आज यानी 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच खेला गया था। इस मैच को पंजाब किंग्स ने 18 रन रहते अपने नाम किया। पंजाब किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से निराशाजनक प्रदर्शन किया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए।

टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या‌ ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद पर 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 103 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान युवा बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। ‌प्रियांश आर्या कि इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

प्रियांश आर्या के अलावा शशांक सिंह ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 52* रन का योगदान दिया जबकि मार्को जानसेन ने 34* रन का योगदान दिया। हालांकि इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज पंजाब किंग्स की ओर से इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। कप्तान श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि ग्लेन मैक्सवेल भी एक ही रन बना पाए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट झटके जबकि मुकेश चौधरी और नूर अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किया।

एक बार फिर फ्लॉप रहा चेन्नई सुपर किंग्स का बल्लेबाजी लाइनअप

चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में शुरुआत तो मिली लेकिन वह पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 69* रन की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शिवम दुबे ने भी 42 रन का योगदान दिया जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 27 रन बनाए। पंजाब किंग की ओर से लोकी फर्गुसन ने 2 विकेट झटके।

 

close whatsapp