इस समय के टॉप 10 सबसे मनोरंजक क्रिकेटर्स की लिस्ट
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही टॉप 10 क्रिकेटर्स के बारे में जिन्हें क्रिकेट फील्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी उत्साहित मूड में देखा जाता है।
अद्यतन - अगस्त 5, 2023 3:34 अपराह्न
1- युजवेंद्र चहल

भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में शायद ही उनसे अच्छा स्पिनर इस समय कोई और है।
चहल सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें हमेशा ही काफी मस्ती मूड में देखा जाता है। वो अपनी मजाकिया हरकतों से विरोधी टीम के खिलाड़ियों को भी काफी हंसा देते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी उन्हें ऐसे ही माहौल में देखा जाता है। अगर आप सोशल मीडिया पर चहल के अकाउंट पर नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि वो अच्छे एक्टर भी हैं और डांसर भी।
Previous
Page 10 / 10
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो