Most Runs in Test: टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
अब तक कुल 14 खिलाड़ियों ने टेस्ट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। सूची के टॉपर्स में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं।
अद्यतन - Jul 28, 2024 1:37 pm

Most Runs in Test: टीम इंडिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बारे में कहने को कुछ खास नहीं है। उन्होंने अपने 24 साल लंबे क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इनमें से एक है टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने 15,921 रन बनाए हैं।
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग 13,378 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जैक्स कैलिस हैं, जिन्होंने 166 टेस्ट मैचों में 13,289 रन बनाए हैं।
14 खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं 10,000 रन
अब तक कुल 14 खिलाड़ियों ने टेस्ट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। सूची के टॉपर्स में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी – टीम के अनुसार
भारत
- सचिन तेंदुलकर – 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन
- राहुल द्रविड़ – 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन
- सुनील गावस्कर – 125 टेस्ट मैचों में 10,122 रन
ऑस्ट्रेलिया
- रिकी पोंटिंग – 168 टेस्ट मैचों में 13,378 रन
- एलन बॉर्डर – 156 टेस्ट मैचों में 11,174 रन
- स्टीव वॉ – 168 टेस्ट मैचों में 10,927 रन
इंग्लैंड
- एलिस्टर कुक- 161 टेस्ट मैचों में 12,472 रन
- जो रूट- 143 टेस्ट मैचों में 12,027* रन
श्रीलंका
- कुमार संगकारा – 134 टेस्ट मैचों में 12,400 रन
- महेला जयवर्धने – 149 टेस्ट मैचों में 11,814 रन
वेस्टइंडीज
- ब्रायन लारा – 131 टेस्ट मैचों में 11,953 रन
- शिवनारायण चंद्रपॉल – 164 टेस्ट मैचों में 11,867 रन
दक्षिण अफ्रीका
- जैक्स कैलिस – 166 टेस्ट मैचों में 13,289 रन
पाकिस्तान
- यूनिस खान – 118 टेस्ट मैचों में 10,099 रन
Most Runs in Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ियों की लिस्ट
| प्लेयर (Player) | रन (Runs in Test cricket) |
| सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)- भारत | 15,921 |
| रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) – ऑस्ट्रेलिया | 13,378 |
| जैक्स कैलिस (Jacques Kallis)- दक्षिण अफ्रीका | 13,289 |
| राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid)- भारत | 13,288 |
| एलिस्टर कुक (Alastair Cook)- इंग्लैंड | 12,472 |
| कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara)- श्रीलंका | 12,400 |
| जो रूट (Joe Root)- इंग्लैंड | 12,027 |
| ब्रायन लारा (Brian Lara)- वेस्टइंडीज | 11,953 |
| शिवनारायण चंद्रपॉल (Shivnarine Chnaderpaul)- वेस्टइंडीज | 11,867 |
| महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene)- श्रीलंका | 11,814 |