IND vs WI 2026: पहले टी20आई मैच में इन 3 गेंदबाजों पर रहेगी फैंस की नजर
पहले टी20 में इन तीन गेंदबाजों से रहेंगी खास उम्मीदें।
अद्यतन - अक्टूबर 5, 2026 7:20 अपराह्न
1. अकील हुसैन
![]()
वेस्टइंडीज की ओर से अकील हुसैन पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी। बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर को भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव है। वह आईपीएल में भी खेल चुके हैं, इसलिए भारतीय पिचों और बल्लेबाजों की ताकत से अच्छी तरह परिचित हैं।
अकील अपनी गति में बदलाव और सटीक गेंदबाजी के जरिए भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं। इकाना की धीमी पिच उनकी गेंदबाजी के लिए अतिरिक्त मददगार हो सकती है। भारत के शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, इसलिए अकील के चार ओवर मुकाबले में बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें – SA vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! चोट के करण Cameron Green पहले टेस्ट से बाहर
Previous
Page 3 / 3