इंग्लैंड की धरती पर इंग्लिश टीम के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों के टॉप-3 शानदार टेस्ट स्पैल । CricTracker Hindi

इंग्लैंड की धरती पर इंग्लिश टीम के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों के टॉप-3 शानदार टेस्ट स्पैल

पिछले कुछ सालों में भारतीय गेंदबाजों ने इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है

1. 7/74 – इशांत शर्मा, लॉर्ड्स, 2014

भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पैल फेंका और 7/74 का शानदार आंकड़ा दर्ज किया था। उन्होंने दूसरी पारी में यह कमाल किया और टीम इंडिया को 95 रनों की जीत मिली, जो 28 वर्षों में इस वेन्यू पर उनकी पहली जीत थी। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अजिंक्य रहाणे के 103 रनों की मदद से 295 रन बनाए।

इसके बाद मेजबान टीम ने 319 रन बनाए और कुल 24 रनों की बढ़त ली। फिर मुरली विजय के 95 रन और रवींद्र जडेजा (68) और भुवनेश्वर (52) के बीच आठवें विकेट के लिए 99 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 319 रनों का लक्ष्य दिया।

पांचवें दिन सपाट सतह पर इंग्लैंड अच्छी स्थिति में था। लेकिन इशांत ने अपने आठ ओवर के स्पेल में बेल, कुक, मोईन, रूट, मैट प्रायर, बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड के विकेट चटकाए, जिसके चलत इंग्लैंड 223 रन पर आउट हो गया। पहली पारी में विकेट से वंचित रहने के बावजूद, उन्होंने दूसरी पारी में अपने सर्वश्रेष्ठ टेस्ट आंकड़ा पेश किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp