आईपीएल इतिहास में एमएस धोनी द्वारा खेली गई टॉप 3 पारी  - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल इतिहास में एमएस धोनी द्वारा खेली गई टॉप 3 पारी 

चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुके हैं एमएस धोनी।

1) साल 2010 में पंजाब के खिलाफ 29 गेंदो में 54 रनों की नाबाद पारी

आईपीएल के तीसरे सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। हालांकि इस सीजन के दौरान सीएसके टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी।

राउंड रोबिन के तहत खेले गए इस सीजन में सीएसके ने 13 मुकाबलों में से मात्र 6 में जीत दर्ज की थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को क्वालिफिकेशन के अगले राउंड में पहुंचने के लिए जीत की आवश्यकता थी और सीएसके का मैच पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला मैदान पर था।

इस महत्वपूर्ण मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। पंजाब की तरफ से शॉन मार्श ने 57 गेंदों में 88 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा इरफान पठान ने भी 27 गेंदों में 44 रनों का योगदान दिया और चेन्नई ने पंजाब से मिले इस लक्ष्य का पीछा करते हुए, पहले 4 ओवर में मुरली विजय और मैथ्यू हेडन का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद मैच में सुरेश रैना ने 27 गेंदों में 46 और बद्रीनाथ ने 36 गेंदों में 56 रनों की पारी खेल रन चेज को और रोमांचक बना दिया।

लेकिन अंत में धोनी ने मैच में 29 गेंदों में 54 रनों की तूफानी नाबाद पारी खेली और इरफान पठान के आखिरी ओवर में धोनी ने 16 रन जड़कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया था।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp