स्टीव स्मिथ द्वारा खेली गई वनडे क्रिकेट में टॉप 3 बेहतरीन पारी। CricTracker Hindi

स्टीव स्मिथ द्वारा खेली गई वनडे क्रिकेट में टॉप 3 बेहतरीन पारी के बारे में जानें यहां

स्टीव स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

3- न्यूजीलैंड के खिलाफ 2015 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 56 रन की नाबाद पारी

Steve Smith
Steve Smith. (Photo by Ashley Vlotman/Gallo Images/Getty Images)

स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप 2015 में काफी अच्छा रहा था और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए 2015 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था।

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और एरोन फिंच जल्द आउट हो गए थे। हालांकि, पहला विकेट जल्द गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और माइकल क्लार्क ने मैच विनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान स्टीव स्मिथ ने 56* रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने वनडे वर्ल्ड कप 2015 में 7 पारियों में 67 की औसत से 402 रन बनाए थे।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp