IPL 2025: LSG vs CSK, मैच- 30 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत । CricTracker Hindi

IPL 2025: LSG vs CSK, मैच- 30 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 14 अप्रैल को खेला जाना है।

LSG vs CSK
LSG vs CSK ( Source: Getty Images )

आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 14 अप्रैल को खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है और वह इसमें धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में काफी खराब रहा है और 5 मैच में उन्होंने सिर्फ एक में जीत दर्ज की है। लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो टीम का प्रदर्शन इस सीजन काफी अच्छा रहा है और चार मैच उन्होंने 6 में से जीते हैं। आगामी मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिलेगी। आज हम आपको दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच की टक्कर के बारे में बताते हैं।

1- शिवम दुबे बनाम रवि बिश्नोई

 

 

Shivam Dube
Shivam Dube (Photo by Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images)

आईपीएल 2025 में अभी तक शिवम दुबे ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से काफी खराब बल्लेबाजी की है। वह टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। स्पिनर्स के खिलाफ शिवम दुबे का प्रदर्शन हमेशा ही घातक रहा है और उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है।

हालांकि शिवम दुबे को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। ‌ इस मैच में उनका सामना रवि बिश्नोई से जरूर होगा। शिवम दुबे ने आईपीएल में रवि बिश्नोई के खिलाफ 21 गेंद पर 33 के औसत और 157 के स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाए हैं जबकि एक ही बार शानदार स्पिनर ने विस्फोटक बल्लेबाज को आउट किया है।

2- निकोलस पूरन बनाम रविंद्र जडेजा

 

 

Nicholas Pooran
Nicholas Pooran (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि निकोलस पूरन ने इस सीजन में अभी तक आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। वह इस समय शानदार फार्म में है और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी उन्हें धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी का सामना आगामी मैच में रविंद्र जडेजा के खिलाफ जरूर होगा। पूरन ने जडेजा के खिलाफ आईपीएल में 28 गेंद पर 46 के औसत और 164 के स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाए हैं। एक ही बार चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज ने पूरन को आउट किया है।

3- एडन मार्करम बनाम खलील अहमद

 

 

Aiden Markram
Aiden Markram (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

एडन मार्करम ने भी आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी की है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में इस बेहतरीन बल्लेबाज ने मैच विनिंग अर्धशतक बनाया था।

आगामी मैच में भी उन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स को अगर लखनऊ के खिलाफ मैच को जीतना है तो उन्हें जल्द से जल्द एडन मार्करम को आउट करना होगा। खलील अहमद यह काम करने में सबसे आगे रहेंगे। एडन मार्करम ने अभी तक आईपीएल में खलील अहमद के खिलाफ 12 गेंद पर 12 के औसत से 12 रन बनाए हैं जबकि एक ही बार वह आउट हुए हैं।

close whatsapp