युवराज सिंह की इन पांच पारियों को शायद ही भूले होंगे आप - क्रिकट्रैकर हिंदी

युवराज सिंह की इन पांच पारियों को शायद ही भूले होंगे आप

युवराज सिंह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है।

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter)
Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter)

युवराज सिंह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। ऐसे कई मुकाबले हैं जो युवराज सिंह ने अकेले अपने दम पर भारतीय टीम को जिताए हैं।

युवराज सिंह भारतीय स्क्वॉड का भी हिस्सा थे जिसने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। कई लोग युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं।

बता दें, युवराज सिंह ने 17 साल के अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कई मैच जिताऊं पारी खेली। उन्होंने भारत के लिए 376 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले। आज हम आपको पांच सर्वश्रेष्ठ युवराज सिंह की पारी के बारे में बताते हैं।

5- पाकिस्तान के खिलाफ 169 रन, बेंगलुरु टेस्ट 2007

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh. (Photo by Marty Melville/Getty Images)

युवराज सिंह ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में पहली पारी में 169 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। बता दें, भारतीय टीम पहली पारी में चार विकेट खोकर 61 रन बना चुकी थी जिसके बाद युवराज सिंह बल्लेबाजी करने उतरे।

यहां बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं था लेकिन युवराज सिंह ने काफी अच्छी तरह से यहां बल्लेबाजी की। उन्होंने सौरव गांगुली के साथ पहली पारी में महत्वपूर्ण साझेदारी भी की।

भले ही युवराज सिंह इस मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार न कर पाए हो लेकिन उनकी पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp