युवराज सिंह की इन पांच पारियों को शायद ही भूले होंगे आप
युवराज सिंह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है।
अद्यतन - दिसम्बर 12, 2023 8:02 अपराह्न
4- इंग्लैंड के खिलाफ 150 रन, कटक वनडे 2017

कैंसर होने के बाद युवराज सिंह की जिंदगी पूरी तरह से ही बदल गई थी। वो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी जमकर लड़े और उसके बाद उनकी टीम में वापसी हुई।
भारत और इंग्लैंड ने 2017 में वनडे सीरीज खेली थी जिसका दूसरा वनडे कटक में आयोजित किया गया था। पुणे में जीत दर्ज करने के बाद कटक में भारतीय टीम ने अपने तीन विकेट महज 25 रन पर ही गंवा दिए थे।
हालांकि इसके बाद युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने काफी अच्छी साझेदारी की और टीम का स्कोर 381 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड इस मैच को 15 रन से हार गई और युवराज सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो