युवराज सिंह की इन पांच पारियों को शायद ही भूले होंगे आप - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

युवराज सिंह की इन पांच पारियों को शायद ही भूले होंगे आप

युवराज सिंह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है।

3- इंग्लैंड के खिलाफ 85* रनों की पारी, चेन्नई टेस्ट 2008

Yuvraj Singh in Tests
Yuvraj Singh in Tests. (Photo by Rui Vieira/PA Images via Getty Images)

युवराज सिंह टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेल पाए लेकिन उनका प्रदर्शन इस प्रारूप में हमेशा ही काफी अच्छा रहा। चेन्नई में खेले गए 2008 में टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने 387 रनों का लक्ष्य भारत के खिलाफ रखा था। चौथी इनिंग में लगभग 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करना किसी भी टीम के लिए इतना आसान नहीं था।

वीरेंद्र सहवाग ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत दी जबकि सचिन तेंदुलकर ने 103 रनों की नाबाद पारी खेली। लेकिन युवराज सिंह की पारी की भी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

जब युवराज सिंह बल्लेबाजी करने उतरे तब भारतीय टीम का स्कोर 224 रन पर 4 विकेट था और उन्हें 163 रनों की और जरूरत थी। इसके बाद युवराज सिंह ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp