वो पांच प्लेयर जो राहुल द्रविड़ के बाद बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले हेड कोच
टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल।
अद्यतन - मई 22, 2024 4:44 अपराह्न
गौतम गंभीर Gautam Gambhir

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर मैदान के अंदर और बाहर एक शानदार प्रतियोगी हैं। दिल्ली के इस क्रिकेटर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2012 और 2014 संस्करणों में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई है। अपने शानदार मैनेजिंग स्किल के लिए जाने जाने वाले गौतम गंभीर ने कई प्लेयर्स से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराया है। वह वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर हैं।
इस साल केकेआर उनके मार्गरदर्शन में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। वह शुरू से ही खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और उनका सीधा दृष्टिकोण भारतीय टीम को वर्ल्ड क्रिकेट में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेगा।