साल 2022 क्रिकेट के 5 बड़े विवाद

साल 2022 में हुए 5 बड़े विवाद, जिसने वर्ल्ड क्रिकेट को हिलाकर रख दिया!

तो आइए जानते हैं क्रिकेट जगत के पांच सबसे बड़े विवाद

4) दनुष्का गुणतिलका का यौन उत्पीड़न मामला

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 के दौरान श्रीलंका क्रिकेट टीम लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी, लेकिन उनकी टीम के एक खिलाड़ी ने यौन उत्पीड़न के मामले पर दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

बता दें कि श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका को 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया था। क्रिकेटर की इस हरकत की वजह से श्रीलंका क्रिकेट की दुनियाभर में काफी आलोचना हुई थी।

सिडनी पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय क्रिकेटर पर 29 साल की एक ऑस्ट्रेलियन महिला ने मारपीट के बाद जबरन संबंध बनाने के आरोप लगाए थे। हालांकि 17 नवंबर को इस क्रिकेटर को सिडनी कोर्ट से बेल मिल गई थी। इस महिला से वह ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से मिले थे।

वहीं इस मामले को लेकर क्रिकेटर को अगली सूचना तक ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई है और उनका पासपोर्ट भी फ्रीज कर लिया गया है। तो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी खिलाड़ी को केस की सुनवाई तक क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया है।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp