साल 2022 क्रिकेट के 5 बड़े विवाद

साल 2022 में हुए 5 बड़े विवाद, जिसने वर्ल्ड क्रिकेट को हिलाकर रख दिया!

तो आइए जानते हैं क्रिकेट जगत के पांच सबसे बड़े विवाद

3) विराट कोहली की फेक फील्डिंग

बता दें कि विराट कोहली की फेक फील्डिंग का विवाद भारत के टी-20 विश्व कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान देखने को मिला था। बांग्लादेश के खिलाफ विश्व के 12वें मैच को टीम इंडिया ने जीत तो लिया था। लेकिन मैच खत्म होने के बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नरूल हसन ने बयान देते हुए कहा था कि विराट कोहली की फेक फील्डिंग की वजह से टीम इंडिया पर पांच रन की पेनल्टी लगनी चाहिए थी।

बता दें कि बांग्लादेशी पारी के सातवें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर लिटन दास ने डीप पॉइंट पर शॉट खेला और अर्शदीप ने गेंद पकड़ी और थ्रो किया। इस बीच बल्लेबाज दूसरे रन के लिए भाग चुके थे। विराट पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे। जब गेंद उनके पास से गई तो उन्होंने नॉन स्ट्राइकर की तरफ थ्रो करने की एक्टिंग की। हालांकि, गेंद उनके पास थी ही नहीं।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली की बांग्लादेशी क्रिकेट फैंस ने काफी आलोचना की थी और ऑनफील्ड अंपायर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया था।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp