टॉप 5 क्रिकेटर की जोड़ी जो Marvel के सुपरहीरो डुओस से मिलते जुलते हैं
Marvel Comics और सिनेमैटिक यूनिवर्स की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।
अद्यतन - जनवरी 23, 2024 2:35 अपराह्न
4- यूसुफ पठान-इरफान पठान और थोर-लोकी

भारत के लिए भाइयों की जोड़ी में इरफान पठान और यूसुफ पठान का नाम सबसे आगे है। इन दोनों ही भाइयों ने भारत के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती हुई है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में इरफान पठान को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया था और इसी टूर्नामेंट के फाइनल में यूसुफ पठान ने अपना डेब्यू किया था। यही नहीं यूसुफ पठान ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया है।
इन दोनों के बीच के प्यार को देख तमाम मार्वल यूनिवर्स फैंस को लोकी और थोर की याद आ जाती है। भले ही थोर और लोकी के बीच हमेशा लड़ाई दिखाई गई हो लेकिन अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर में थोर को बचाने के चक्कर में लोकी ने खुद को थानोस के हाथों मरवा दिया था।