टॉप 5 क्रिकेटर्स जो काफी सफल बिजनेसमैन भी हैं
कुछ ऐसे भी क्रिकेटर्स हैं जिनको बिजनेस की भी काफी अच्छी समझ है और इस फील्ड में भी वो काफी सफल हैं।
अद्यतन - जून 24, 2023 5:43 अपराह्न

दुनियाभर में ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिन्होंने अपने खेल से तमाम लोगों का दिल जीत लिया है। इन सभी क्रिकेटर्स ने क्रिकेट को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया है।
हालांकि कुछ ऐसे भी क्रिकेटर्स हैं जिनको बिजनेस की भी काफी अच्छी समझ है और इस फील्ड में भी वो काफी सफल हैं। इन्होंने क्रिकेट के अलावा रेस्टोरेंट, अंतरराष्ट्रीय स्कूल और स्टार्टअप में भी निवेश किया है।
5- युवराज सिंह

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाता है। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को भारत ने अपने नाम किया था। इन दोनों ही टूर्नामेंट में भारत की ओर से युवराज सिंह ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
जबरदस्त क्रिकेटर होने के साथ-साथ युवराज सिंह काफी अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। खुद एक कैंसर सरवाइवर होने के नाते, उन्होंने यूवीकैन नामक एक संगठन की स्थापना की जिसने वर्षों से सैकड़ों कैंसर रोगियों की मदद की माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक विशेष साझेदारी के साथ, यह उद्यम राजस्व अर्जित करता है और नए युग के स्टार्टअप में निवेश करता है। ये निवेश एक स्वास्थ्य-आधारित कंपनी हेल्थियंस से लेकर वर्चुअल रियलिटी कंपनी होलोसूट तक भिन्न होते हैं।
यही नहीं युवराज सिंह ने एक स्पोर्ट्स से संबंधित ई-कॉमर्स ऑनलाइन स्टोर भी खोला है जिसका नाम Sports365.in है।