टॉप 5 क्रिकेटर्स जो काफी सफल बिजनेसमैन भी हैं
कुछ ऐसे भी क्रिकेटर्स हैं जिनको बिजनेस की भी काफी अच्छी समझ है और इस फील्ड में भी वो काफी सफल हैं।
अद्यतन - जून 24, 2023 5:43 अपराह्न
4- कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने

कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में गिना जाता है। इन दोनों ने एक साथ मिलकर मैदान पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यही नहीं क्रिकेट फील्ड के बाहर भी इन दोनों की दोस्ती ऐसी ही बनी हुई है।
कुमार संगकारा खुद खाने के काफी शौकीन है और उन्होंने एक रेस्टोरेंट की शुरुआत की। उन्होंने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत श्रीलंका के काफी प्रसिद्ध चेफ दर्शन मुनिदासा और अपनी टीम के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने के साथ की। यह एक Seafood रेस्टोरेंट है।
कई बड़े लोग यहां पर खाना खाने आते हैं और यहां का खाना कई लोगों को पसंद आता है। लोग यहां हर रोज सैकड़ों की तादाद में आते हैं।