एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच के टॉप 5 मुकाबले - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच के टॉप 5 मुकाबले

एशिया कप का आगामी सत्र इस महीने सितंबर महीने में ही खेला जाना है और दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

4- भारत बनाम पाकिस्तान, दांबुला, जून 19, 2010

Harbhajan Singh Asia Cup
Harbhajan Singh Asia Cup. (Photo Source: LAKRUWAN WANNIARACHCH/AFP via Getty Images)

वनडे मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान ने हमेशा से ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। एशिया कप 2010 में इन दोनों टीमों के बीच दांबुला में मैच खेला गया था। इस मैच में गौतम गंभीर और कामरान अकमल के बीच भी काफी बहस देखने को मिली और हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच में भी।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 267 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज सलमान बट और कामरान अकमल ने महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा।

जवाब में भारत की ओर से गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अर्धशतक जड़ा। भारत को आखिरी दो गेंदों में 3 रनों की जरूरत थी और हरभजन सिंह ने छक्का जड़ भारत को इस मैच में जीत दिलाई।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp