एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच के टॉप 5 मुकाबले - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच के टॉप 5 मुकाबले

एशिया कप का आगामी सत्र इस महीने सितंबर महीने में ही खेला जाना है और दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

3- भारत बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, मार्च 2, 2014

Shahid Afridi and Ravichandran Ashwin
Shahid Afridi and Ravichandran Ashwin. (Photo Source: Twitter)

भारत और पाकिस्तान के बीच 2014 में मीरपुर में शानदार मुकाबला खेला गया था जिसमें शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम के लिए विस्फोटक पारी खेली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 245 रन बनाए। टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 56 रन का योगदान दिया जबकि अंबाती रायडू ने 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 52* रन बनाए।

पाकिस्तान 44 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बना चुके थे। टीम की ओर से अहमद शहजाद ने 42 रन, मोहम्मद हफीज ने 75 रन और शोएब मकसूद ने 38 रन का योगदान दिया। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने जल्द विकेट लेकर मुकाबले को पूरी तरह से अपनी ओर कर दिया। हालांकि आखिर में शाहिद अफरीदी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और रविचंद्रन अश्विन को लगातार दो छक्के जड़ अपनी टीम को जीत दिलाई।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp