एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच के टॉप 5 मुकाबले
एशिया कप का आगामी सत्र इस महीने सितंबर महीने में ही खेला जाना है और दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
अद्यतन - जुलाई 2, 2023 2:24 अपराह्न
2- भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, सितंबर 23, 2018

इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एकतरफा रहा था। एशिया कप 2018 में इन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया और दूसरे में भी भारत ने 9 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया।
दूसरे मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 237 रन बनाए। टीम एक समय अपने शुरुआती 3 विकेट 58 रन पर हो चुकी थी लेकिन शोएब मलिक ने 78 रनों की पारी खेल अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
हालांकि भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 210 रनों की विस्फोटक साझेदारी हुई। धवन ने इस मैच में 114 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा ने 111 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। भारत ने इस लक्ष्य को 40 ओवर में ही जीत लिया।