एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच के टॉप 5 मुकाबले
एशिया कप का आगामी सत्र इस महीने सितंबर महीने में ही खेला जाना है और दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
अद्यतन - जुलाई 2, 2023 2:24 अपराह्न
1- भारत बनाम पाकिस्तान मीरपुर, मार्च 18, 2012

मीरपुर में खेले गए एशिया कप 2012 के मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 329 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद हफीज ने 105 रन की पारी खेली जबकि नासिर जमशेद ने 112 रन बनाए।
अनुभवी बल्लेबाज युनुस खान ने 34 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली। जवाब में भारत की शुरुआत काफी खराब रही और गौतम गंभीर बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि इस मैच में विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और कई फैंस को अपना दीवाना बना दिया।
विराट कोहली ने इस मुकाबले में 183 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। यह अभी तक का उनका वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने पहले सचिन तेंदुलकर के साथ शतकीय साझेदारी की और फिर रोहित शर्मा के साथ भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो