यह 5 Marvel के Actors क्रिकेटर्स की बायोपिक के लिए है पहली पसंद
अभी तक ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिनके ऊपर बायोपिक भी बन चुकी है।
अद्यतन - Jan 22, 2024 12:52 pm

क्रिकेट खेल की दीवानगी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस खेल में अपनी छाप छोड़ी है। अभी तक ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिनके ऊपर बायोपिक भी बन चुकी है। इनमें से कुछ के नाम है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन।
हॉलीवुड सिनेमा की बात की जाए तो Marvel Cinematic Universe (MCU) ने अभी तक कई सुपरहीरोज मूवीज को रिलीज किया है। MCU की फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। हैरी पॉटर, कैप्टन अमेरिका, थोर और आयरन मैन। ऐसे कई अभिनेता है जिन्होंने MCU में काफी अच्छा कार्य किया और कई लोगों ने उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा की। आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच Marvel अभिनेताओं के बारे में जो प्रसिद्ध क्रिकेटर्स की बायोपिक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
5- Jeremy Renner, माइकल क्लार्क के रूप में

Jeremy Renner ने MCU मूवी में Clint Barton/Hawkeye की भूमिका निभाई है। उन्होंने MCU में 2012 में ‘द अवेंजर्स’ में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने MCU में चार मूवीज और दो टेलिविजन सीरीज में काम किया है।
Jeremy Renner काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की तरह दिखते हैं और अगर क्लार्क के ऊपर कभी कोई बायोपिक बनती है तो हॉलीवुड अभिनेता उनकी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें, माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए 2013 से 2015 तक 394 मुकाबलों में 17000 से ज्यादा रन बनाए हैं।