यह 5 Marvel के Actors क्रिकेटर्स की बायोपिक के लिए है पहली पसंद
अभी तक ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिनके ऊपर बायोपिक भी बन चुकी है।
अद्यतन - जनवरी 22, 2024 12:52 अपराह्न
4- Tom Hiddleston, जेम्स एंडरसन की भूमिका निभा सकते हैं

इंग्लिश अभिनेता Tom Hiddleston MCU मूवी में Loki का किरदार निभाते हैं। इस फ्रेंचाइजी में उनकी पहली मूवी थोर थी जो 2010 में रिलीज हुई थी। यही नहीं 2021 में उन्हें टीवी सीरीज Loki में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा गया था। Tom Hiddleston की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।
बता दें, Tom Hiddleston काफी हद तक इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की तरह दिखते हैं। जेम्स एंडरसन की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। ऐसे कई रिकॉर्ड है जो जेम्स एंडरसन ने इस खेल में बनाए और तोड़े हैं। अगर भविष्य में कभी जेम्स एंडरसन के ऊपर बायोपिक बनती है तो Tom Hiddleston उनकी भूमिका निभाने के लिए सबसे पहली पसंद होंगे।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो