विराट की कप्तानी के दौरान टीम में आए ये 5 खिलाड़ी, आज रोहित की कप्तानी में चमक रहे हैं - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट की कप्तानी के दौरान टीम में आए ये 5 खिलाड़ी, आज रोहित की कप्तानी में चमक रहे हैं

अपने घर में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते।

4- मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj (Photo Source: Twitter)
Mohammed Siraj (Photo Source: Twitter)Mohammed Siraj (Photo Source: Twitter)

मोहम्मद सिराज को वनडे प्रारूप में सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में गिना जाता है। जिस समय जसप्रीत बुमराह चोटिल थे उस समय मोहम्मद सिराज ने उनकी कमी बिल्कुल भी नहीं खलने दी और भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी लाइनअप को काफी अच्छी तरह से संभाला।

मोहम्मद सिराज ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू न्यूजीलैंड के भारत दौरे में किया था जो 2017 में हुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा चुके दूसरे टी-20 मुकाबले में उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला।

विराट कोहली के कप्तानी में मोहम्मद सिराज ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबले की वनडे सीरीज खेली और उसमें उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भले ही भारतीय टीम जीत दर्ज ना कर पाई हो लेकिन मोहम्मद सिराज ने अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट झटके। उन्होंने इस मैच में 5 विकेट अपने नाम किए।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp