विराट की कप्तानी के दौरान टीम में आए ये 5 खिलाड़ी, आज रोहित की कप्तानी में चमक रहे हैं
अपने घर में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते।
अद्यतन - Aug 21, 2023 5:33 pm

अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली ने भारतीय टीम की तीनों ही प्रारूपों में फुल टाइम कप्तानी 2017 से 2021 तक की थी। उस समय तक भारतीय टीम ने काफी आक्रामक क्रिकेट खेला और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त सीरीज जीती। अपने घर में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते।
इन सब की वजह से विराट कोहली की कप्तानी की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा भी की। विराट कोहली की कप्तानी में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और कई लोगों का दिल जीता। ऐसे कई खिलाड़ी रहे जिन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
हालांकि फरवरी 2021 के बाद रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की कमान संभाली और यह सभी खिलाड़ी टीम के महत्वपूर्ण पहलू बन गए। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जो विराट कोहली ने रोहित शर्मा को दिए।
5- शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण ऑलराउंडर में गिना जाता है। उन्होंने अगस्त 2017 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। यह वनडे मुकाबला था। तब से शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए 38 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 315 रन बनाए और 58 विकेट झटके।
अक्टूबर 2018 में शार्दुल ठाकुर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा चुकी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 सीजन में ठाकुर ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। गाबा में खेले गए आखिरी टेस्ट मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 67 रन बनाए और गेंदबाजी में 155 रन देकर दोनों पारियों को मिलाकर 7 विकेट अपने नाम किए।
यही नहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भी शार्दुल ठाकुर ने भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबले में भाग लिया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।