IPL 2026 के 5 सबसे महंगे फ्लॉप खिलाड़ी, करोड़ों की कीमत के बावजूद नहीं दिखा पाए दम
इन खिलाड़ियों पर टीमों ने जताया था बड़ा भरोसा, लेकिन पूरे सीजन में नहीं दिखा वैसा प्रदर्शन
अद्यतन - जून 3, 2026 1:46 अपराह्न
2. ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स)
![]()
IPL 2026 की सबसे बड़ी खबरों में से एक थी ऋषभ पंत का 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ना। वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। लेकिन मैदान पर उनका प्रदर्शन इस रिकॉर्ड कीमत के बिल्कुल विपरीत रहा। पूरे सीजन में पंत ने 312 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 138.05 रहा।
सबसे हैरानी की बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक बार ही 50 रन का आंकड़ा पार कर सके। बतौर कप्तान भी उनका अभियान सफल नहीं रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पंत ने कप्तानी भी छोड़ दी। इतनी बड़ी रकम और बड़ी जिम्मेदारी के बावजूद उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।