IPL 2026 के 5 सबसे महंगे फ्लॉप खिलाड़ी, करोड़ों की कीमत के बावजूद नहीं दिखा पाए दम
इन खिलाड़ियों पर टीमों ने जताया था बड़ा भरोसा, लेकिन पूरे सीजन में नहीं दिखा वैसा प्रदर्शन
अद्यतन - जून 3, 2026 1:46 अपराह्न
1. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)
![]()
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले जसप्रीत बुमराह से मुंबई इंडियंस को हमेशा बड़ी उम्मीदें रहती हैं। फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन IPL 2026 उनके करियर के सबसे खराब सीजनों में से एक साबित हुआ।
बुमराह पूरे टूर्नामेंट में केवल चार विकेट ही हासिल कर सके। उनका गेंदबाजी औसत 102.50 रहा, जो उनके स्तर के गेंदबाज के लिए बेहद चौंकाने वाला आंकड़ा है। साथ ही मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।
टीम की कमजोर गेंदबाजी इसका प्रमुख कारण रही। बुमराह ने एक मैच में कप्तानी भी की, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। उनकी प्रतिष्ठा, अनुभव और कीमत को देखते हुए कहा जा सकता है कि IPL 2026 में वह सबसे बड़े अंडर परफॉर्मर साबित हुए।
Previous
Page 5 / 5