IPL 2025: मेगा ऑक्शन में सस्ते में बिके ये 5 खिलाड़ी साबित होंगे बड़े मैच विनर
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा।
अद्यतन - Nov 25, 2024 8:30 pm
फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis 2 Crore):

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। डु प्लेसिस ने पिछले तीन सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की है। आरसीबी ने उनके लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया और दिल्ली की किस्मत चमक गई।
फाफ डु प्लेसिस ने 145 आईपीएल मैचों में 4571 रन बनाए हैं, जिसमें 37 अर्धशतक शामिल हैं। वह 2018 और 2021 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहे थे।