IPL इतिहास में आखिरी ओवर में सर्वाधिक रनों का सफलतापूर्व पीछा करने वाले टॉप-5 मैच - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL इतिहास में आखिरी ओवर में सर्वाधिक रनों का सफलतापूर्व पीछा करने वाले टॉप-5 मैच

गुजरात टाइटंस की टीम ने IPL 2022 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में 22 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया।

4) – 22 रन – गुजरात टाइटंस (GT) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद(SRH), मुंबई 2022

Rahul Tewatia and Rashid Khan. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rahul Tewatia and Rashid Khan. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल (IPL) 2022 के मैच 40 में, गुजरात टाइटन्स (GT) वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ थे। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पहले बल्लेबाजी किया और अभिषेक शर्मा के 65 और एडिन मार्क्रम के 56 रनों के साथ, आखरी में शशांक सिंह के 6 गेंदों में 25* रनों की पारी से कुल 195 का विशाल स्कोर पोस्ट किया।

गुजरात की शुरुआत अच्छी रही। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच 69 रन की साझेदारी हुई। गिल बाद में हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की गेंद पर आउट हो गए। बल्लेबाज हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके। हालांकि, यह साहा की 38 गेंद में 68 रन की शानदार पारी थी, जिसने गुजरात को अंतिम पांच ओवरों में अच्छा खेल दिखाने में मदद की।

छह गेंदों पर 22 रनों की जरूरत थी, जब राहुल तेवतिया और राशिद खान क्रीज पर थे। पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद तेवतिया ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर राशिद ने छक्का लगाया और फिर चौथी गेंद पर बाउंसर से चूक गए। हालांकि, उन्होंने अगली दो गेंदों पर छक्का लगाया और टीम की जीत पर मुहर लगा दी। आईपीएल (IPL) 2022 में गुजरात फ्रेंचाइज़ी के लिए यह तीसरा आखिरी ओवर था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp