टी-20 (T-20) प्रारूप के टॉप 5 खिलाड़ी जिनको रोक पाना है मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

टी-20 प्रारूप के टॉप 5 खिलाड़ी जिनको रोक पाना है नामुमकिन

टी-20 प्रारूप में इन खिलाड़ियों को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

3- शाकिब अल हसन

टी-20 (T-20) प्रारूप के टॉप 5 खिलाड़ी जिनको रोक पाना है मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
Shakib Al Hasan. (Photo by INDRANIL MUKHERJEE/AFP/GettyImages)

शाकिब अल हसन बांग्लादेश के सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। उन्होंने काफी समय से टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी डिपार्टमेंट को संभाला हुआ है। शाकिब अल हसन ने अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम को कई मुकाबलों में जीत भी दिलाई है। टी-20 में वो बांग्लादेश के सबसे सफल खिलाड़ी हैं।

बता दें, शाकिब अल हसन ने अभी तक 115 मुकाबलों में 2345 रन बनाए हैं जबकि 136 विकेट भी झटके हैं। उन्होंने दुनियाभर की कई फ्रेंचाइजी लीग्स में भी भाग लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पहला IPL कप 2012 में जीता था जिसमें शाकिब अल हसन ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस सीजन में 8 मुकाबलों में 6.50 की इकोनॉमी से 12 विकेट झटके थे।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp