टी-20 (T-20) प्रारूप के टॉप 5 खिलाड़ी जिनको रोक पाना है मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

टी-20 प्रारूप के टॉप 5 खिलाड़ी जिनको रोक पाना है नामुमकिन

टी-20 प्रारूप में इन खिलाड़ियों को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

1- आंद्रे रसेल

टी-20 (T-20) प्रारूप के टॉप 5 खिलाड़ी जिनको रोक पाना है मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
Andre Russell. (Photo Source: IPL/BCCI)

आंद्रे रसेल को दुनिया के विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। अगर उनका दिन है तो गेंदबाजों के लिए वो काल बनकर आते हैं। उन को रोकना नामुमकिन है। 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ आंद्रे रसेल ने 20 गेंदों में 43 रन की पारी खेली थी जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने फाइनल में अपनी जगह बनाई और उसके बाद फाइनल में इंग्लैंड को हराया।

आंद्रे रसेल के पास अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट दोनों का काफी अनुभव है। इंडियन प्रीमियर लीग में आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कई मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने दम पर उनको जीते दिलाई है।

कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। शायद ही कोई ऐसी फ्रेंचाइजी होगी जो आंद्रे रसैल को अपने खेमे में शामिल ना करना चाहते हो। अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उन्होंने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन आने वाले मुकाबलों में वो काफी घातक साबित हो सकते हैं।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp