5 क्रिकेटर्स जिनके टीम के साथी उनके डेब्यू के बाद हुए पैदा - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 क्रिकेटर्स जिनके टीम के साथी उनके डेब्यू के बाद हुए पैदा

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच क्रिकेटर्स के बारे में जिनके टीम के साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद पैदा हुए थे लेकिन दोनों ने साथ में कुछ मुकाबले खेले।

2- इमरान खान और आकिब जावेद

Imran Khan and Aaqib Javed (Photo Source: Twitter)
Imran Khan and Aaqib Javed (Photo Source: Twitter)

इमरान खान को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 वर्ल्ड कप जीता था। इमरान खान ने 88 टेस्ट मैच में 362 विकेट झटके और 3807 रन बनाए जबकि 175 वनडे में 182 विकेट अपने नाम किए और 3709 रन बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के लिए डेब्यू 3 जून, 1971 में किया था।

1992 वर्ल्ड कप की बात की जाए तो पाकिस्तान टीम में इमरान खान और जावेद मियांदाद ही अनुभवी खिलाड़ी थे जबकि टीम में स्पिनर आकिब जावेद भी थे जो काफी युवा थे। जब इमरान खान ने पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था तब आकिब जावेद का जन्म भी नहीं हुआ था। आकिब जावेद का जन्म 5 अगस्त 1972 में हुआ था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट और 163 वनडे में कुल 236 विकेट अपने नाम किए।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp