5 टाॅप क्रिकेट रिकाॅर्ड्स जो साल 2024 में टूटे  - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 टाॅप क्रिकेट रिकाॅर्ड्स जो साल 2024 में टूटे 

आइए इन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानते हैं

T20 World Cup 2024 Winner India (Photo Source: Getty Images)
T20 World Cup 2024 Winner India (Photo Source: Getty Images)

साल 2024 में क्रिकेट जगत में कुछ ऐसी घटनाएं घटी, जिसने पूरी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। तो वहीं क्रिकेट जगत भी इन घटनाओं से अछूता नहीं रहा। साल 2024 क्रिकेट के नजरिए से काफी ज्यादा शानदार साल रहा।

कुछ युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू कर नए रिकाॅर्ड बनाए, तो कुछ अनुभवी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रिकाॅर्ड बनाए व तोड़े। तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको साल 2024 के कुछ ऐसे ही पांच खास और बड़े क्रिकेट रिकाॅर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल टूटे। तो कौनसे हैं ये रिकाॅर्ड आइए जानते हैं:

5. Most runs and most sixes in a calendar year in Mens T20s

साल 2024 वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन के लिए शानदार रहा है। इस साल उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड अपने नाम किया है।

बता दें कि बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल और टी20 लीग मिलाकर कुल 76 मैच खेले, जिसमें पूरन ने 157.39 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 2331 रन बनाए। उन्होंने साल 2021 में मोहम्मद रिजवान द्वारा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा (2036) रन बनाने के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

साथ ही इस साल निकोलस पूरन ने टी20 क्रिकेट में कुल 170 छक्के लगाए, जो एक साल में किसी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा है। पूरन ने क्रिस गेल के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2015 के दौरान टी20 क्रिकेट में कुल 135 छक्के लगाए थे।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp