IPL 2024: ट्रेविस हेड ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मचाई तबाही, जड़ा SRH के लिए शानदार शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ट्रेविस हेड ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मचाई तबाही, जड़ा SRH के लिए शानदार शतक

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी।

Travis Head (Pic Source-X)
Travis Head (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी।

इस शानदार मुकाबले में ट्रेविस हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। बता दें, हेड का प्रदर्शन इस आईपीएल सीजन में काफी अच्छा रहा है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस शानदार खिलाड़ी ने अपनी पहली गेंद से ही तगड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया था। उनके इस शतक की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है और अगर आरसीबी को मैच में वापसी करनी है तो उन्हें जल्द से जल्द सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट लेने होंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 6 अंकों के साथ हैदराबाद आईपीएल 2024 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। आरसीबी की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन 6 मैच में एक में जीत दर्ज की है जबकि 5 में टीम ने हार झेली है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

आईपीएल 2024 की अंक तालिका में टीम सबसे निचले स्थान पर है। हालांकि मेजबान हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगा। फिलहाल हैदराबाद ने इस मैच में अपनी पकड़ बनाई हुई है और वो ऐसे ही आगे भी अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे। सनराइजर्स के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है।

https://twitter.com/suman__07/status/1779880278221336650

https://twitter.com/Notyourfahad_/status/1779887723077116400

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?