IPL 2024: यह क्या कर दिया टिम डेविड, ट्रेविस हेड का छोड़ा आसान सा कैच और मुफ्त में 4 रन भी दे दिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: यह क्या कर दिया टिम डेविड, ट्रेविस हेड का छोड़ा आसान सा कैच और मुफ्त में 4 रन भी दे दिए

इस महत्वपूर्ण मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Travis Head (Pic Source-X)
Travis Head (Pic Source-X)

इस समय सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आठवां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। इस महत्वपूर्ण मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI में ट्रेविस हेड की वापसी हुई है। बता दें, ट्रेविस हेड कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। हालांकि मैच के दौरान टिम डेविड ने ट्रेविस हेड का कैच छोड़ दिया जिसको देख तमाम मुंबई इंडियंस के फैंस काफी निराश थे।

दरअसल इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का दूसरा ओवर हार्दिक पांड्या फेकने आए। हार्दिक पांड्या के ओवर की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड ने कड़ा प्रहार करना चाहा। उन्होंने शॉट भी काफी अच्छा खेला। हालांकि मिड ऑफ पर खड़े टिम डेविड इस कैच को सही तरीके से देख नहीं पाए और गेंद उनके हाथों से छूट गई और चार रन के लिए बाउंड्री के पार चली गई।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी डेविड की फील्डिंग से काफी निराश थे। ट्रेविस हेड ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है और अनुभवी बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ हारी थी।

अब इस दूसरे मैच को दोनों ही टीम में जीतना चाहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। वहीं मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद को कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे और मेजबान की ओर से मिले हुए लक्ष्य को जल्द से जल्द बनना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?