कैमरामैन को लगी गेंद तो राशिद खान भी पहुंचे उनके पास और पूछा कि- ‘क्या आप ठीक हैं?’
इस जबरदस्त मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - May 5, 2023 9:46 pm

इस समय जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 48वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जा रहा है। इस जबरदस्त मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
हालांकि उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात टाइटंस के सभी गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और लगातार राजस्थान टीम के ऊपर दबाव बनाते रहे।
इस मैच के 16वें ओवर में बेहतरीन तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने नूर अहमद की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। ट्रेंट बोल्ट ने काफी आक्रामक तरीके से इस गेंद को मिडविकेट की ओर भेजा। गेंद काफी ऊंची भी गई और काफी दूर भी। यह गेंद सीधा कैमरामैन को जाकर लगी जिसके बाद राशिद खान कैमरामैन के पास गए और उनसे पूछा कि क्या आप ठीक है या नहीं। राशिद खान के इस रवैए की तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
Rashid Khan asking the Camera Man that "Are you okay" after getting hit.
What a nice human being.#RRvsGT pic.twitter.com/ZCUkTT92nc
— Chandra Shekar (@Shekar4266) May 5, 2023
गुजरात टाइटंस को यह मैच जीतने के लिए 119 रनों की जरूरत
राजस्थान रॉयल्स की ओर से टीम के कप्तान संजू सैमसन ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा यशस्वी जयसवाल ने 14 रनों का योगदान दिया। ट्रेंट बोल्ट ने 11 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन की पारी खेली।
गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि नूर अहमद ने 3 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और जोशुआ लिटिल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। गुजरात टाइटंस को यह मैच जीतने के लिए 119 रनों की जरूरत है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका की बात की जाए तो इस समय गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक 9 मैचों में छह में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 9 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। टीम इस समय अंक तालिका में चौथे पायदान पर है।