क्या IPL फाइनल की वजह से ट्रेंट बोल्ट नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या IPL फाइनल की वजह से ट्रेंट बोल्ट नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच?

न्यूजीलैंड समय के अनुसार, आईपीएल का फाइनल मुकाबला सोमवार की सुबह खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट गुरुवार की रात को खेला जाएगा।

Trent Boult
Trent Boult (Photo by Alex Davidson/Getty Images)

न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 2 जून से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। अभी इस पर किसी की भी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। बता दें, बोल्ट इस समय आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम की ओर से खेल रहे हैं जिन्होंने 27 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जिसमें राजस्थान ने RCB को क्वालिफायर-2 मुकाबले में 7 विकेट से हराया।

बोल्ट का प्रदर्शन इस सीजन में काफी धमाकेदार रहा है। उन्होंने अभी तक 15 विकेट अपने नाम किए हैं और अब वो चाहेंगे कि गुजरात टाइटंस (GT) को फाइनल में हराकर राजस्थान को अपना दूसरा आईपीएल कप जिताए। इससे पहले राजस्थान 2008 का पहला आईपीएल संस्करण अपने नाम कर चुकी है। क्वालिफायर-2 में भी उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ 4 ओवर में 28 रन देकर ग्लेन मैक्सवेल का विकेट अपने नाम किया था।

बोल्ट के पास ज्यादा तैयारी के लिए समय नहीं होगा

न्यूजीलैंड समय के अनुसार, आईपीएल का फाइनल मुकाबला सोमवार की सुबह खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट गुरुवार की रात को खेला जाएगा। इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि, बोल्ट के पास पहले टेस्ट की तैयारी करने के लिए ज्यादा समय नहीं होगा। अभी तक इसको लेकर किसी ने कुछ भी नहीं कहा है लेकिन आशंका लगाई जा रही है कि बोल्ट इस सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे।

वार्मअप मैच की बात करें तो, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूज़ीलैंड ने काउंटी सेलेक्ट XI को 247 रन पर ऑल आउट कर दिया था । इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 362 रन बनाए थे । तीसरे दिन का खेल शुरू भी हो चुका है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 40 रन पर 6 विकेट गिर गए है। इस समय वो 155 रन की लीड में हैं।

बता दें, गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट के अलावा टीम के पास टिम साउथी, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, नील वैगनर और स्पिन में एजाज़ पटेल का विकल्प है। सभी खिलाड़ी काफी अच्छे गेंदबाज हैं। एजाज़ पटेल ने वार्मअप मुकाबले में 30 गेंदों में 36 रन की नाबाद पारी खेली थी।

उन्होंने स्टफ.को.एनजी में कहा कि, ये गेम का ही एक पार्ट है और मैं अपनी बल्लेबाजी में काफी काम कर रहा हूं जिससे मैं नीचे आकर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बना सकूं।

close whatsapp