World Cup 2023 के लिए लॉन्च हुई टीम इंडिया की जर्सी, फैंस ने बताया इसे मास्टरस्ट्रोक
एडिडास एंथम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव शामिल हैं।
अद्यतन - सितम्बर 21, 2023 12:33 अपराह्न

भारत की धरती पर 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का शुरुआत होने जा रहा है। जिसे लेकर एडिडास ने टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। जर्सी लॉन्च होते ही फैंस का रिएक्शन भी सामने आया है, वह काफी एक्ससिटेड नजर आ रहे हैं। दरअसल एडिडास के अलावा बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया की नई जर्सी का वीडियो शेयर किया है।
बता दें आईसीसी ने बुधवार (20 September) को भारत में होने वाले आगामी विश्व कप का एंथम लॉन्च किया। जबकि इसका सॉन्ग, ‘दिल जश्न बोले’ को सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिलीं हैं। सॉन्ग आउट होते ही कुछ ही घंटों के बाद, भारत के किट पार्टनर एडिडास ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक एंथम रिलीज किया।
दरअसल 2 मिनट 21 सेकंड का यह सॉन्ग “इम्पॉसिबल नहीं ये सपना, 3 का ड्रीम है अपना” आउट किया, जो भारत को तीसरा वनडे विश्व कप जीतने की उम्मीद को लेकर बनाया गया है। दरअसल कपिल देव ने 1983 में भारत को पहला एकदिवसीय विश्व कप खिताब दिलाया और फिर एमएस धोनी ने 2011 में भारत को दूसरा एकदिवसीय विश्व कप जीतने में अहम रोल निभाया।
एडिडास ने जो एंथम रिलीज किया है वह काफी खास है
एडिडास एंथम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव शामिल हैं। वहीं इस वीडियो में भारत की विश्व कप जर्सी की एक झलक भी नजर आई है। वीडियो में भारतीय खिलाड़ी जो जर्सी पहने हुए नजर आए हैं, उसमें उनके कंधे पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की स्ट्रिप्स हैं।
ऐसे में फैंस का कहना है कि, एडिडास का यह कदम एक मास्टरस्ट्रोक है और तिरंगे की स्ट्रिप्स ने भारत की विश्व कप जर्सी को दूसरे लेवल पर ले लिया। यह एकमात्र बदलाव नहीं है जो एशिया कप से भारत की जर्सी में देखने को मिलेगा। बल्कि विश्व कप के दौरान ड्रीम 11 का कोई लोगो नहीं होगा क्योंकि आईसीसी ने जर्सी के सेंटर में टीम के नाम के अलावा कुछ भी रखने की अनुमति नहीं दिया है।
यहां पढ़ें: बाबर आजम से ODI Batting Rating की नंबर 1 कुर्सी छीनने के लिए Shubman Gill को बनाने होंगे इतने रन