त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े साउथ अफ्रीकी पूर्व क्रिकेटर लांस क्लूजनर, निभाएंगे बड़ी भूमिका
लांस क्लूजनर TCA में कंसल्टेंट की भूमिका निभाएंगे।
अद्यतन - Jun 1, 2023 12:30 pm

हाल ही में साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर की एंट्री त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन में हुई है। बता दें वह TCA में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। दरअसल अपने समय में शानदार बल्लेबाजी के कारण सुर्खियां बटोरने वाले लांस क्लूजनर बल्लेबाजी कोच के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
बता दें लांस क्लूजनर जो वर्तमान में SA20 टूर्नामेंट में डरबन सुपर जायंट्स के कोच हैं। उन्होंने पहले साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने साल 2021 टी20 विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के हेड कोच के रूप में भी काम किया था। बता दें लांस क्लूजनर की पहचान इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिनिशर के तौर पर रही है।
लांस क्लूजनर TCA में कंसल्टेंट की भूमिका निभाएंगे
वहीं अब लांस क्लूजनर TCA में कंसल्टेंट की भूमिका निभाएंगे। बता दें इसकी जानकारी त्रिपुरा क्रिकेट के वाइस प्रेसीडेंट तिमिर चंद्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि लांस क्लूजनर शनिवार तक भारत पहुंचेंगे और फिर अपना पदभार संभालेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया गया है। वह 100 दिनों के लिए इस पद पर रहेंगे।
त्रिपुरा में लांस क्लूजनर का पहला फेज 20 दिन का होगा, जिसमें वह खिलाड़ियों को गाइड करेंगे और उन्हें सही दिशा-निर्देश देंगे। बता दें लांस क्लूजनर साल 2018-19 में दिल्ली के कंसल्टेंट कोच थे। इसके साथ ही वह अलग-अलग कैटेगरी में त्रिपुरा की 8 टीमों की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसमें वहां की रणजी टीम के साथ-साथ बाकी टीमें होंगी।
बता दें TCA के वाइस प्रेसिडेंट ने इस साल मार्च में कोचिंग रोल के लिए विज्ञापन दिया था। जिसके लिए उनके पास हाई प्रोफाइल आवेदक प्राप्त हुए थे, जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और श्रीलंकाई कोच डेव वॉटमोर और लांस क्लूजनर सहित कई नाम शामिल थे। उनकी पहली पसंद डेव वॉटमोर थे लेकिन अंत समय में कुछ पर्सनल कारणों से वह पीछे हट गए।