Trisha Gongadi ने U19 Women’s T20 World Cup में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा वाली बनी पहली खिलाड़ी
तृषा गोगांडी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में 110 रन की नाबाद पारी खेली।
अद्यतन - जनवरी 28, 2025 3:39 अपराह्न

U19 Women’s T20 World Cup 2025 का 10वां मैच भारत महिला और स्कॉटलैंड महिला के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में शानदार खेल बरकरार रखते हुए भारतीय महिला टीम ने 150 रनों से जीत दर्ज की। तृषा गोगांडी (Trisha Gongadi) ने शतकीय पारी खेल जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी से तृषा ने बड़ा इतिहास भी रच दिया है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में शतक जड़ने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं है।
Trisha Gongadi ने खेली 110* रन की शानदार पारी
तृषा गोगांडी (Trisha Gongadi) ने भारत की पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया था। उन्होंने 59 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 110 रन की नाबाद पारी खेली। तृषा ने टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वोच्च स्कोर भी दर्ज किया। इससे पहले यह इंग्लैंड की बल्लेबाज ग्रेस स्क्रिवेंस के नाम था, जिन्होंने जनवरी 2023 में पोटचेफस्ट्रूम में आयरलैंड के खिलाफ 93 रन बनाए थे।
HISTORY BY TRISHA 🇮🇳
– Trisha becomes the first Player to score a Hundred in Women's U-19 T20I World Cup History 🏆 pic.twitter.com/05mJwdtbMQ
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 28, 2025
तृषा की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के खोकर 208 रन बनाए थे। जी कमालिनी ने 42 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं, सानिका चालके ने 20 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए।
स्कॉटलैंड महिला टीम 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवरों में 58 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 150 रनों की प्रचंड जीत हासिल की। आयुषि शुक्ला ने 3 ओवर में 8 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए। वैष्णवी शर्मा और तृषा गोगांडी के नाम 3-3 विकेट शामिल रहे।
U19 Women’s Asia Cup में भी शानदार था तृषा का प्रदर्शन
19 वर्षीय तृषा गोगांडी ने अंडर-19 महिला एशिया कप में भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। पांच मैचों में 53 के औसत, 120.45 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाकर वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थी। तृषा के शानदार प्रदर्शन के चलते ही भारतीय महिला टीम ने टाइटल अपने नाम किया था।
तृषा जारी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने पांच मैचों में 76.67 के औसत, 155.41 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बना लिए हैं।