IPL 2024: Tristan Stubbs की बेहतरीन फील्डिंग रही DC vs GT मैच का टर्निंग प्वाइंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: Tristan Stubbs की बेहतरीन फील्डिंग रही DC vs GT मैच का टर्निंग प्वाइंट

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रनों से हराया।

Tristan Stubbs (Pic Source-X)
Tristan Stubbs (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रनों से हराया। दिल्ली टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 224 रन बनाए। टीम की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं रही थी और उन्होंने 6 ओवर के भीतर ही 44 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। हालांकि दिल्ली टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने चौथे विकेट के लिए 113 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अक्षर पटेल ने दिल्ली की ओर से 43 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाए।

ऋषभ पंत की बात की जाए तो उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौके और 8 छक्कों की मदद से 88* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। इन दोनों ने गुजरात टाइटंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। Tristan Stubbs ने 7 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26* रनों की विस्फोटक पारी खेली जबकि Jake Fraser-McGurk ने 23 रनों का योगदान दिया। पृथ्वी शॉ 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

हालांकि इस मैच का टर्निंग प्वाइंट Tristan Stubbs की जबरदस्त फील्डिंग थी। बता दें, गुजरात टाइटंस की पारी के 19वें ओवर में Tristan Stubbs ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए अपनी टीम के लिए 5 रन बचाए। राशिद खान ने रसिक सलाम की गेंद पर काफी अच्छा शॉट खेला था जो सीधा छक्के की ओर जा रहा था। हालांकि Stubbs ने हवा में कूद कर इस गेंद को रोका और अपनी टीम के लिए पांच रन बचाए। उनकी इसी फील्डिंग की वजह से दिल्ली ने अपने घर में गुजरात को मात दी।

काम ना आई साई सुदर्शन और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हो गए। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 65 रनों की तूफानी पारी खेली। साई सुदर्शन के अलावा डेविड मिलर ने 23 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

रिद्धिमान शाह ने 39 रनों का योगदान दिया जबकि राशिद खान ने 21 रन* बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रसिक दर सलाम ने चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?