“तुम खूब कामयाब हो”, सीएसके स्टार की वाइफ ने उनके बर्थडे पर शेयर किया भावुक पोस्ट
शिवम दुबे की वाइफ ने उनके बर्थडे पर शेयर किया भावुक पोस्ट
अद्यतन - Jun 26, 2025 3:21 pm

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे की वाइफ अंजुम खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दुबे को बर्थडे विश किया है। दोनों ने 2021 में शादी की और दोनों के दो बच्चे हैं। 2022 में बेटा अयान हुआ, तो जनवरी 2025 में बेटी महविश का जन्म हुआ।
अंजुम ने दुबे के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें दोनों की कुछ तस्वीरे हैं और एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में शिवम दुबे पत्नी को केक खिलाते हुए नजर आ रहे है। अंजुम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शिवम दुबे लव! अल्लाह! तुमको बहुत सारी खुशियों से कामयाबी से नवाज़ें… बुरी नजर से बचाएं और बहुत सक्सेसफुल करें 🥰 तुम खूब कामयाब हो आमीन सुम्मामीन’
ये रहा अंजुम खान का पोस्ट
शिवम दुबे की बात करें, तो वह आखिरी बार टी-20 मुंबई 2025 टूर्नामेंट में एआरसीएस अंधेरी की अगुवाई करते हुए नजर आए। टीम के लिए यह निराशाजनक अभियान रहा। वह पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर थी। दुबे खुद कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उन्होंने दो पारियों में सिर्फ 5 की औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 10 रन बनाए।
इससे पहले वह आईपीएल 2025 में खेले। जहां उन्होंने व्यक्तिगत रूप से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दुबे ने 14 पारियों में 22.45 की औसत और 132.22 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम 14 मैचों में सिर्फ 8 अंक के साथ अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर रही।
दुबे ने भारत के लिए अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। उसके बाद से उन्होंने इस प्रारूप में 35 मुकाबले खेले हैं और 31.23 की औसत और 140.10 के स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं। उन्होंने गेंद से भी योगदान दिया है और 13 विकेट चटकाए।
शिवम दुबे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अभियान का हिस्सा थे, जिसकी अगुवाई रोहित शर्मा ने की थी। भारत ने यह वर्ल्ड कप अपने नाम किया। T20I के अलावा दुबे ने भारत के लिए चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 43 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी लिया है।