IPL 2024: तुषार देशपांडे का बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल रहा CSK vs SRH मैच का टर्निंग प्वाइंट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: तुषार देशपांडे का बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल रहा CSK vs SRH मैच का टर्निंग प्वाइंट

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की और तीन ओवर में 27 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके।

Tushar Deshpande (Pic Source-X)
Tushar Deshpande (Pic Source-X)

आज यानी 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बेहतरीन मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हराया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी खराब बल्लेबाजी की।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 212 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। ऋतुराज गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 98 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। उन्होंने पावरप्ले के भीतर ही अपने तीन विकेट खो दिए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की और तीन ओवर में 27 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे हैदराबाद के किसी भी बल्लेबाज की एक न चली। बता दें, तुषार देशपांडे ने इस मैच में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह और पैट कमिंस का विकेट अपने नाम किया। तुषार देशपांडे की यही गेंदबाजी चेन्नई बनाम हैदराबाद मैच का टर्निंग पॉइंट रही।

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

चेन्नई की ओर से अजिंक्य रहाणे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए। पहला विकेट जल्द करने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और डेरिल मिचेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। डेरिल मिचेल ने हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

शिवम दुबे ने भी चेन्नई टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39* रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 5* रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन और जयदेव उनादकट ने विकेट झटका।

जवाब में ट्रेविस हेड चेन्नई के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा भी 15 रन ही बना पाए। एडन मार्करम ने 32 रनों की पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?