रहमानुल्लाह गुरबाज ने GT के खिलाफ खेली 81 रनों की विस्फोटक पारी, उत्साहित फैंस ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया
KKR की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 81 रन की विस्फोटक पारी खेली।
अद्यतन - अप्रैल 29, 2023 6:54 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इस समय टूर्नामेंट का 39वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जा रहा है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए।
KKR की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने गुजरात टाइटंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। बता दें, टीम के एक और सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय की इस मैच से पहले तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज को प्लेइंग XI में शामिल किया गया।
रहमानुल्लाह गुरबाज ने पावरप्ले से ही गुजरात टाइटंस के ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उनकी इस पारी को देख तमाम फैंस काफी खुश हैं और सभी ने ट्विटर में अपनी प्रतिक्रिया दी। गुरबाज के अलावा आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाए जबकि एन जगदीशन ने 19 रन का योगदान दिया।
रहमानुल्लाह गुरबाज की 81 रनों की पारी को लेकर कई फैंस ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
🔥 Rahmanullah Gurbaz blasts his way to a second fifty of the season and saves the day for #KKR in #IPL2023!
No Jason Roy, no problem – Amazing Bat with explosive hits! 💥🏏#KKRvGT #TATAIPL#CricBible pic.twitter.com/hukWQAPFEe
— Cric Bible (@CricBibleindia) April 29, 2023
Rahmanullah Gurbaz's 81 against Gujarat Titans at Eden Gardens today is now the highest ever individual score by an Afghan player in IPL.
Previous highest was 57 also by Gurbaz (vs RCB) at Eden Gardens earlier this month.#IPL2023 #KKRvsGT
— Rhitankar Bandyopadhyay (@rhitankar8616) April 29, 2023
Second IPL fifty of the season for Rahmanullah Gurbaz 👏#MDX7MCricket | #KKRvGT | #IPL2023 | #PunjabKings | #LucknowSuperGiants pic.twitter.com/eNybfCUbiM
— MDX 7 MEDIA Sports ✪🏉⚽🏎🍥 (@SportsMdx) April 29, 2023
Top performers for Kolkata Knight Riders against Gujarat Titans.
📸JioCinema#Cricket #KKRvsGT #GTvsKKR #IPL #RahmanullahGurbaz #AndreRussell pic.twitter.com/fW1ppJLynZ
— CricInformer (@CricInformer) April 29, 2023
Rahmanullah Gurbaz & Jason Roy have brought the much needed confidence back that #KKR had been missing for years now. Can be a very strong opening pair if considered. Lastly, they do show the passion for KKR 💜💛💜💛💜
— Roooopppp. (@asliroop) April 29, 2023
Rahmanullah Gurbaz's blistering 81(39) and Andre Russell's birthday fireworks help KKR to reach 179 runs in 20 overs.#KKRvGT #NZvsPAK
— BÉLLÈ ÀMÊ (@Hariskhan756) April 29, 2023
Rahmanullah Gurbaz's blistering 81(39) and Andre Russell's birthday fireworks help KKR to reach 179 runs in 20 overs.#KKRvGT pic.twitter.com/efnQkL6OQY
— CricTracker (@Cricketracker) April 29, 2023
Rahmanullah Gurbaz has replaced Jason Roy and also ensures he plays the innings like Jason Roy #KKRvGT #IPL2023
— Deepak Chandh 🦄 (@deepakchandh) April 29, 2023
What a crazy innings by Rahmanullah Gurbaz!
81 in just 39 balls with 5 fours and 7 sixes. Took Rashid Khan to the cleaners today, unbelievable striking. Well played, Gurbaz. pic.twitter.com/W56r6FI5gQ
— imam hulagur (@imamhulagur) April 29, 2023
गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि नूर अहमद ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। जोशुआ लिटिल ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। दोनों ही टीमों के लिए मैच जीतना बेहद जरूरी है।
बता दें, गुजरात टाइटंस ने अभी तक इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 7 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि दो में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वो इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने 8 मुकाबलों में 3 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस समय अंक तालिका में 7वें पायदान पर हैं।