राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद कार्तिक त्यागी में फैंस को दिखे नीरज चोपड़ा
कार्तिक त्यागी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में राजस्थान को 2 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - सितम्बर 22, 2021 5:36 अपराह्न
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन का 32वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें मैच के दौरान कई तरह के उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले लेकिन आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने 2 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में पंजाब किंग्स को 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था लेकिन टीम अंतिम ओवर में जीत के लिए जरूरी 4 रन नहीं बना सकी।
पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा काफी शानदार तरीके से किया जिसमें एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम मैच को जल्द ही खत्म कर देगी लेकिन कप्तान लोकेश राहुल और उसके बाद मयंक अग्रवाल के पवेलियन लौटने के बाद राजस्थान की टीम को वापसी की राह दिख गयी। जिसके बाद पंजाब किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने कमाल दिखाते हुए पूरी महफिल ही लूट ली।
जिस समय मैच का आखिरी ओवर शुरू होने जा रहा था, तो किसी ने यह नहीं सोचा था कि पंजाब किंग्स 6 गेंदों में जीत के जरूरी 4 रन नहीं बना सकेगी। लेकिन कार्तिक त्यागी ने ऐसा नहीं होने दिया और उन्होंने सिर्फ 1 रन देते हुए अपनी टीम को 2 रनों से रोमांचक जीत दिलाते हुए सभी को अचम्भे में डाल दिया था।
त्यागी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब भी दिया गया। लेकिन सोशल मीडिया पर एक अलग तरह का ट्रेंड देखने को मिला जिसमें भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के साथ उनके चेहरे की तुलना होती देखी गई।
शुरुआती हाफ में चोटिल होने से निराश था मैं
प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीतने के बाद कार्तिक त्यागी ने अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए कहा कि, शुरुआती हाफ में चोटिल होने की वजह से मैं नहीं खेल पाया था, जिससे काफी निराशा जरूर हुई थी, लेकिन अब वापसी करते हुए काफी खुशी हो रही है। मैने कई लोगों से इस फॉर्मेट को लेकर बात की है, जिसमें सभी ने एक बात जरूर कही कि इसमें चीजें काफी तेजी के साथ बदलती हैं इस कारण हमें खुद पर विश्वास रखना चाहिए।
यहां पर देखिए फैंस को किस तरह कार्तिक के चेहरे में दिखे नीरज चोपड़ा:
cred time to replace neeraj sir in ads, Tyagi has arrived
— Arun Lol (@dhaikilokatweet) September 21, 2021
Don't know why but Karti Tyagi's bowling today reminded me of Neeraj Chopra's Javelin Throw in Olympics.#IPL2021. pic.twitter.com/Y1KCGlvTKU
— Jeetan Jagtap (@JagtapJeetan) September 21, 2021
Am I the only one who thinks Kartik Tyagi looks like Neeraj Chopra 👥#KartikTyagi #NeerajChopra pic.twitter.com/BdASbiifz0
— Chinmay Pednekar (@chinmaypednekar) September 21, 2021
Kartik tyagi looks so much like Neeraj chopra #PBKSvRR #rr
— Nakul Anand (@NakulAnand8) September 21, 2021
A random realization but don't you think Kartik tyagi look like neeraj chopra???#PBKSvRR #IPL2021 pic.twitter.com/Ryia3ARgkp
— SportsGaGa (@cricket_k14) September 21, 2021
Kartik Tyagi is the Neeraj Chopra of IPL. Looks similar, pulls off the impossible with pinpoint lines and lengths, WHAT THE HELL DID I JUST WATCH
— Rangan Majumdar (@ranganmajumdarr) September 21, 2021
Is it only me who finds face of Kartik Tyagi very similar to Neeraj Chopra
— Virarsh (@Cheeku218) September 21, 2021
Tyagi looks a bit like Neeraj Chopra doesn't he?
— Ryan (@RyanIke4) September 21, 2021
So Kartik Tyagi doesn't just look like Neeraj Chopra but performs like him too!! 🤩🤝#PBKSvRR
— 𝐑𝐨 (@Roebelious) September 21, 2021
Great Death Bowling By Neeraj Chopra [Kartik tyagi], Will he be interviewed Again By Dancing RJ Malishka Mendonsa#Kartiktyagi pic.twitter.com/cQssQM5msi
— IPL 2021 News & Updates #IPL2021 (@IPL20192) September 21, 2021
Is it kartik tyagi or Neeraj Chopra has finally joined @rajasthanroyals. #PBKSvRR pic.twitter.com/5wX4mdtysL
— Subon Bhowmick (@myselfsubonbk10) September 21, 2021
kartik tyagi is ready to play the lead in Neeraj Chopra’s biopic
(Sources) pic.twitter.com/agzTOSrOoZ— Arun Lol (@dhaikilokatweet) September 22, 2021
Don't know why but Karti Tyagi's bowling today reminded me of Neeraj Chopra's Javelin Throw in Olympics.#IPL2021. pic.twitter.com/Y1KCGlvTKU
— Jeetan Jagtap (@JagtapJeetan) September 21, 2021