संजू सैमसन को इंडिया ए टीम की कप्तानी मिलने के बाद तमाम प्रशंसक हुए खुश, ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजू सैमसन को इंडिया ए टीम की कप्तानी मिलने के बाद तमाम प्रशंसक हुए खुश, ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया

संजू सैमसन ने भारत के लिए अभी तक 7 वनडे और 16 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 176 और 296 रन बनाए हैं।

Sanju Samson. (Photo Source: Twitter)
Sanju Samson. (Photo Source: Twitter)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान और भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 16 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की भारतीय टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद तमाम प्रशंसकों ने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि आखिर इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सैमसन को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया।

हालांकि अब संजू सैमसन न्यूजीलैंड ए के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने को देखेंगे। इंडिया ए टीम में तमाम बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। कुलदीप यादव, पृथ्वी शॉ, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर सहित तमाम शानदार खिलाड़ी इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे और साथ ही साथ भारतीय टीम में वापसी करने को भी।

इसी के साथ इस टीम में युवा खिलाड़ी राज बावा को भी शामिल किया गया है। उन्होंने पिछले साल खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

संजू सैमसन के कप्तान बनने के बाद ट्विटर पर तमाम प्रशंसक हुए खुश

बता दें, सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL के इस सत्र में फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि वो इस टूर्नामेंट को अपने नाम नहीं कर पाई लेकिन सैमसन ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत लिया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के रिजर्व खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं किया गया है।

संजू सैमसन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अगस्त में जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में खेला था। उन्होंने भारत के लिए अभी तक 7 वनडे और 16 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 176 और 296 रन बनाए हैं।

ये रही ट्विटर की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Tk97938201Bt/status/1570708147362467841?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1570708147362467841%7Ctwgr%5E249598ca600742d5756be6517d842485ea2d2e70%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Ftwitter-in-conflict-after-sanju-samsons-appointment-as-captain-for-india-a-side%2F

https://twitter.com/himanshuj111295/status/1570707652912742400?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1570707652912742400%7Ctwgr%5E249598ca600742d5756be6517d842485ea2d2e70%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Ftwitter-in-conflict-after-sanju-samsons-appointment-as-captain-for-india-a-side%2F

https://twitter.com/kapildevtmkr/status/1570708017011912704?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1570708017011912704%7Ctwgr%5E249598ca600742d5756be6517d842485ea2d2e70%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Ftwitter-in-conflict-after-sanju-samsons-appointment-as-captain-for-india-a-side%2F

https://twitter.com/SportyVishal/status/1570707651008565248?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1570707651008565248%7Ctwgr%5E249598ca600742d5756be6517d842485ea2d2e70%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Ftwitter-in-conflict-after-sanju-samsons-appointment-as-captain-for-india-a-side%2F

https://twitter.com/_17thExile/status/1570707720491405313?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1570707720491405313%7Ctwgr%5E249598ca600742d5756be6517d842485ea2d2e70%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Ftwitter-in-conflict-after-sanju-samsons-appointment-as-captain-for-india-a-side%2F

इंडिया ए की वनडे टीम:

पृथ्वी शॉ, अभिमन्यू ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज बावा

मुकाबलों का शेड्यूल:

22 सितंबर: पहला वनडे मुकाबला

25 सितंबर: दूसरा वनडे मुकाबला

27 सितंबर: तीसरा वनडे मुकाबला

close whatsapp