Twitter Reaction: इफ्तिखार अहमद ने नेपाल के खिलाफ किया कमाल, लगाया वनडे करियर का पहला शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

Twitter Reaction: इफ्तिखार अहमद ने नेपाल के खिलाफ किया कमाल, लगाया वनडे करियर का पहला शतक

इफ्तिखार ने बाबर आजम के साथ पांचवें विकेट के लिए 214 रनों की साझेदारी की।

Iftikhar Ahmed (Pic Source-Twitter)
Iftikhar Ahmed (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 (Asia Cup) के पहले मुकाबले में आज नेपाल का सामना पाकिस्तान (Pak VS Nep) से हो रहा है। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेन इन ग्रीन को शुरुआती झटके लगे और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए।

हालांकि, पाकिस्तानी कप्तान ने मोर्चा संभाला और मोहम्मद रिजवान के साथ अच्छी साझेदारी निभाई। इस बीच रिजवान 44 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में कमाल करते हुए सबसे कम पारियों में 19वां शतक जड़ दिया।

वनडे में बनाया अपना पहला शतक

इसमें साथ दिया इफ्तिखार अहमद ने, जिन्होंने पाकिस्तान के कप्तान के साथ पांचवें विकेट के लिए 214 रनों की साझेदारी की। इस दौरान इफ्तिखार ने अपना पहला वनडे शतक भी बनाया। दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारी की मदद से मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 342 रनों का पहाड़ सा स्कोर बनाया।

बाबर आजम ने 131 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 151 रनों की पारी खेली। वहीं इफ्तिखार अहमद 71 गेंदों में 109 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड करने लगे। वहीं फैन्स ने भी तरह-तरह के मीम्स शेयर किए और प्रतिक्रियाएं दीं।

अब अगर नेपाल को यह मैच जीतना है तो 343 रन बनाने होंगे, जो पाकिस्तान की तेजतर्रार गेंदबाजी के सामने बेहद मुश्किल होगा। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने सिर्फ 14 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं। अब फैन्स यह देखने के लिए उत्साहित होंगे कि क्या वे इस शुरुआती झटके से उबर कर लक्ष्य को पाने की कोशिश करते हैं या पाकिस्तान एशिया कप में जीत के साथ आगाज करने के लिए विपक्षी टीम को जल्दी ही समेट देगा।

यहां देखें फैन्स की प्रतिक्रियाएं-

https://twitter.com/iamaryankhattak/status/1696873532376899819?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1696873532376899819%7Ctwgr%5E9f48d9729176115658ac4b566a92eeefa4b7d42b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fclass-apart-twitter-in-awe-as-babars-brilliance-iftikhars-demolition-job-push-pakistan%2F

https://twitter.com/ZeeshanMalik__/status/1696873527956160686?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1696873527956160686%7Ctwgr%5E9f48d9729176115658ac4b566a92eeefa4b7d42b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fclass-apart-twitter-in-awe-as-babars-brilliance-iftikhars-demolition-job-push-pakistan%2F

 

 

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023: बाबर आजम ने वनडे में किया धमाका, तोड़ा हाशिम अमला और विराट कोहली का रिकॉर्ड

 

close whatsapp