अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए रोहित शर्मा, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए रोहित शर्मा, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल की जगह दिनेश कार्तिक, दीपक चहर और अक्षर पटेल को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 के सुपर 4 में आज यानी 8 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल से बाहर हो गई हैं।

इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जहां एक तरफ अफगान टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं दूसरी ओर भारत ने इस मुकाबले में तीन बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल की जगह दिनेश कार्तिक, दीपक चहर और अक्षर पटेल को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

टीम की घोषणा करने के बाद ही तमाम लोग सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी लोग इस बात से हैरान है कि आखिर क्यों रोहित शर्मा को इस मैच से बाहर किया गया है। बता दें, रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तान नियुक्त किया गया है।

टीम की ओपनिंग जोड़ी में भी बदलाव हुआ है। केएल राहुल का ओपनिंग में साथ इस मुकाबले में विराट कोहली दे रहे हैं। तमाम लोग इस बात से खुश नहीं हैं कि आखिर क्यों टीम मैनेजमेंट हर मुकाबले में बदलाव कर रही है। बता दें, सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में रोहित शर्मा के तमाम प्रशंसक हैं।

श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 में रोहित शर्मा ने जड़ा था अर्धशतक

जहां एक तरफ भारतीय टीम ने अपने दोनों ग्रुप स्टेज मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरी ओर सुपर 4 में अभी तक उन्हें एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से मात दी थी, वहीं श्रीलंका के खिलाफ भारत को 6 विकेट से मुकाबला गंवाना पड़ा था।

भले ही श्रीलंका के खिलाफ भारत मैच ना जीत पाई हो लेकिन रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। 7 सितंबर को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से मात देकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले के बाद ही भारत और अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट के फाइनल से बाहर हो गयी।

ये रही ट्विटर की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Gladiator45_/status/1567878078201987074?s=20&t=KTGdPWN-CCaGH4DfUnotfw

https://twitter.com/Aayushsaini23/status/1567881892229447681?s=20&t=J7SEakhws8hHR3_fYMuKsg

close whatsapp